ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड गुमलाजेएसआरटी की टीम ने झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय जारी का किया औचक निरीक्षण

जेएसआरटी की टीम ने झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय जारी का किया औचक निरीक्षण

जेएसआरटी की टीम ने शुक्रवार को जारी प्रखंड के दो स्कूलों की औचक निरीक्षण किया। जांच टीम ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी में पहुंच पूरे स्कूल...

जेएसआरटी की टीम ने झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय जारी का किया औचक निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 20 Apr 2024 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

जारी प्रतिनिधि
जेएसआरटी की टीम ने शुक्रवार को जारी प्रखंड के दो स्कूलों की औचक निरीक्षण किया। जांच टीम ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी में पहुंच पूरे स्कूल का निरीक्षण करने के बाद विद्यालय के एचएम रोशन बाखला को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जांच टीम ने झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं से कई तरह की जानकारियां ली और उनकी समस्याओं को सुना। जांच टीम ने किचन रूम जाकर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। करीब एक घंटे तक स्कूल के हर कक्षा को बारीकी से अवलोकन किया। जांच टीम के सदस्यों ने स्कूल के वार्डेन शोभा मुक्ता कुल्लू को स्कूल के सभी छात्राओं की देख भाल सहितहर संभव मदद करने का निर्देश दिया। खुशबू झारखंड शिक्षा परियोजना रांची में प्रतिनियोजित पदाधिकारी खुशबू ने कहा कि गुमला जिले में कुल 29 स्कूलों के निरीक्षण करना है। हर प्रखंड के दो-दो स्कूलों में विजिट कर स्कूलों की समस्या के बारे में जानना है। आवासीय विद्यालय में खेल की सामग्री की आवश्यकता है। इसकी मांग विभाग से की जायेगी,जिससे बच्चे खेल में भी ध्यान दे सकेंगे।जांच टीम में प्रीति मिश्रा,पिरामल फाउंडेसन के विमल शामिल थे। मौके पर लेखापाल मुकेश कुमार,विक्टोरिया मिंज,अमिता तिर्की,राजेन कुजूर अशोक खलखो,बसंती केरकेट्टा,जोसेफ टोप्पो,कांता ग्रेस जोजवार उपस्थित थे

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।