ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादरेल पुलिस का बैरक होगा दुरुस्त, रेल डीजी ने दिया भरोसा

रेल पुलिस का बैरक होगा दुरुस्त, रेल डीजी ने दिया भरोसा

झारखंड के रेल डीजी अनिल पाल्टा ने गुरुवार को धनबाद रेल एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पुलिस के बैरक का भी निरीक्षण...

झारखंड के रेल डीजी अनिल पाल्टा ने गुरुवार को धनबाद रेल एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पुलिस के बैरक का भी निरीक्षण...
1/ 2झारखंड के रेल डीजी अनिल पाल्टा ने गुरुवार को धनबाद रेल एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पुलिस के बैरक का भी निरीक्षण...
झारखंड के रेल डीजी अनिल पाल्टा ने गुरुवार को धनबाद रेल एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पुलिस के बैरक का भी निरीक्षण...
2/ 2झारखंड के रेल डीजी अनिल पाल्टा ने गुरुवार को धनबाद रेल एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पुलिस के बैरक का भी निरीक्षण...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 13 May 2022 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, मुख्य संवाददाता

झारखंड के रेल डीजी अनिल पाल्टा ने गुरुवार को धनबाद रेल एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पुलिस के बैरक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन का खस्ता हाल देख कर डीजी ने इसे दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। बैरक में जरूरी सुविधाएं देने की भी बात कही। उन्होंने रेल एसपी सह जैप तीन गोविंदपुर के कमांडेंट प्रियदर्शी आलोक को बैरक भवन के जीर्णोद्धार के लिए फंड मांगने संबंधी पत्र भेजने को कहा।

डीजी ने रेल एसपी और डीएसपी संजीव बेसरा व साजिद जफर सहित अन्य जीआरपी अफसरों के साथ बैठक की। धनबाद रेल जिला के अधीन सभी जांच व विभागीय कार्रवाई से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इसका फौरन निष्पादन करने को कहा गया। केस, वारंट और कुर्की के डिस्पोजल पर भी अनिल पाल्टा ने जोर दिया। धनबाद रेल जिला के सभी 22 थानों के क्राइम रिकार्ड पर डीजी ने नजरें फौरी कीं। ट्रेनों में इस्कार्ट पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही थानों और पुलिस लाइन में जीआरपी अफसरों और जवानों की कमी के संबंध में रेल एसपी प्रियदर्शी आलोक से जानकारी ली।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।