ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादट्रेन की चपेट में आने से ठेका मजदूर के दोनों हाथ कटे

ट्रेन की चपेट में आने से ठेका मजदूर के दोनों हाथ कटे

भागा रेलवे के पीडब्ल्यूआई ऑफिस के पीछे मुंडा पट्टी निवासी व ठेका मजदूर बीरू मुंडा (36) मंगलवार को रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ...

ट्रेन की चपेट में आने से ठेका मजदूर के दोनों हाथ कटे
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 10 Jan 2023 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। भागा रेलवे के पीडब्ल्यूआई ऑफिस के पीछे मुंडा पट्टी निवासी व ठेका मजदूर बीरू मुंडा (36) मंगलवार को रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। दोनों हाथ कट गया। पत्नी सावित्री मुंडा ने बताया कि हमेशा शराब का सेवन करता था। इसके अलावा मिर्गी की बीमारी थी। इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बीरू मुंडा को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है। लोगों ने बताया कि साढ़े तीन बजे भागा से आद्रा जाने के लिए मालगाड़ी खुली थी। ट्रेक पार करने के दौरान वह लड़खड़ा कर गिर गया। उसका दोनों हाथ मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घायल बीरू मुंडा का तीन पुत्र शनि मुंडा, विजय मुंडा, अजय मुंडा है। उसकी पत्नी ने कहा कि घर में इकलौता कमाने वाला था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।