ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबाद18 सौ बेटिकट यात्रियों से साढ़े सात लाख का जुर्माना

18 सौ बेटिकट यात्रियों से साढ़े सात लाख का जुर्माना

धनबाद मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 1798 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा...

18 सौ बेटिकट यात्रियों से साढ़े सात लाख का जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 29 Jan 2024 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद
धनबाद मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 1798 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से सात लाख 47 हजार 985 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया। धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में जांच अभियान चलाया गया। बेटिकट यात्रियों के साथ-साथ अभियान के दौरान बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करनेवाले यात्रियों के साथ-साथ बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे जुर्माने के रूप में राशि वसूली गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।