ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरट्रेन में महिला रेल यात्री की तबीयत बिगड़ी, चक्रधरपुर में रेल डॉक्टर ने किया इलाज

ट्रेन में महिला रेल यात्री की तबीयत बिगड़ी, चक्रधरपुर में रेल डॉक्टर ने किया इलाज

यात्रा के दौरान ट्रेन में तबियत बिगड़ने पर एक महिला यात्री की चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में रेलवे अस्पताल के डाक्टर ने ईलाज किया है। जानकारी के अनुसार...

ट्रेन में महिला रेल यात्री की तबीयत बिगड़ी, चक्रधरपुर में रेल डॉक्टर ने किया इलाज
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 24 May 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता

यात्रा के दौरान ट्रेन में तबियत बिगड़ने पर एक महिला यात्री की चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में रेलवे अस्पताल के डाक्टर ने ईलाज किया है। जानकारी के अनुसार उक्त यात्री का नाम 23 वर्षीय रिचा श्रीवास्तव है। वह ट्रेन संख्या 22806 आनंद विहार भुवनेश्वर एक्सप्रेस के कोच संख्या एच 1 के बर्थ संख्या 13 में आनंदविहार से झारसुगुडा तक सफ़र कर रही थी। सफर के दौरान महिला यात्री के कमर में तेज दर्द हुआ। जिसके कारण वह खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। यात्री ने ट्रेन के टीटीई से डाक्टर की सहायता मांगी। ट्रेन के चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अस्पताल की डॉक्टर रशमी पांडे ने महिला यात्री की जांच कर दवा दिया। इसके बाद ही ट्रेन भुवनेश्वर की ओर रवाना हुई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।