ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरराम मंदिर दर्शन के लिए 19 फरवरी को टाटा से रवाना होगी ट्रेन 

राम मंदिर दर्शन के लिए 19 फरवरी को टाटा से रवाना होगी ट्रेन 

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने चक्रधरपुर रेल...

राम मंदिर दर्शन के लिए 19 फरवरी को टाटा से रवाना होगी ट्रेन 
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 08 Feb 2024 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से दर्शन नगर के बीच 19 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे ने ट्रेन संख्या 08019 टाटा दर्शन नगर आस्था स्पेशल ट्रेन का परिचालन 19 फरवरी को करेगी। वहीं, वापसी में दर्शननगर टाटा आस्था स्पेशल ट्रेन का परिचालन  21 फरवरी को होगा। ट्रेन संख्या 08019 टाटा दर्शन नगर आस्था स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी की सुबह टाटानगर स्टेशन से सुबह 11:50 बजे खुलेगी और दर्शन नगर स्टेशन दूसरे दिन सुबह 03:20 बजे पहुंचेगी। वही वापसी में दर्शननगर टाटा आस्था स्पेशल दर्शन नगर स्टेशन से  21 फरवरी की सुबह 08:00 बजे खुलेगी और उसी दिन टाटानगर स्टेशन रात 11:00 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 स्लीपर कोच लगे होंगे और यह ट्रेन 758 किलोमीटर की दूरी 15:30 घंटे में पुरी करेगी।

इन स्टेशनों में होगा ठहराव : टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, गोमो, कोडरमा, गया, देहरी ओन सोन, सासाराम, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर, अकबरपुर व दर्शननगर।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।