ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुररेलवे सुविधा व राजस्व बढ़ाने के लिए उठायेगा कई कदम : त्रिपाठी

रेलवे सुविधा व राजस्व बढ़ाने के लिए उठायेगा कई कदम : त्रिपाठी

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने किया चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला व बंडामुंडा स्टेशन का...

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने किया चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला व बंडामुंडा स्टेशन का...
1/ 2रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने किया चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला व बंडामुंडा स्टेशन का...
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने किया चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला व बंडामुंडा स्टेशन का...
2/ 2रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने किया चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला व बंडामुंडा स्टेशन का...
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 10 Jul 2022 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर(जमशेदपुर), संवाददाता। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सह सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्टेशनों पर यात्री सुविधा और रेलवे का राजस्व बढ़ाने के लिए कई कदम उठायें जायेंगे। वे चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन से रायपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का काफी महत्व है। उनके दौरे का मकसद राजस्व में वृद्धि के उपाय पर फोकस करना है। रविवार को वे प्लांट गये थे, जहां उन्होंने सेल के लोडिंग और अनलोडिंग प्वाइंट का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्टील तैयार कर कितनी जल्दी बाहर भेजी जा सकती है, इसके लिए जरूरत पड़े तो आरएसपी के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। राउरकेला को डिवीजन बनाने पर उन्होंने कहा कि डिवीजन बनाने से सिर्फ रेलवे का खर्च बढ़ता है, ऐसा नहीं है कि डिवीजन बनाने से ज्यादा कुछ विकास होता है। उन्होंने विश्व हॉकी का आयोजन राउरकेला में होने पर कहा कि राउरकेला में अंतर्राष्ट्रीय लोग आयेंगे, रेलवे द्वारा भी उन्हें बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने राउरकेला रेलवे स्टेशन के सौंदर्य पर जोर देने के लिए डीआरएम को कहा है। जरूरत पड़ी को फंड दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा यहां पहले से ही थर्ड और फोर लेन का कार्य जारी है।

आरएसपी अधिकारियों संग की बैठक : दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन रविवार को राउरकेला स्टील प्लांट पहुंचे, जहां आरएसपी के अधिकारियों के साथ बैठक की। हां काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया। साथ ही लोगों को बेहतर सुविधा मौजूद कराने और फिजुल खर्च पर रोक लगाने की भी नसीहत दी। सीईओ इस दौरे के क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी और डीआरएम विजय कुमार साहू समेत ज़ोन व मंडल के तमाम वरीय अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।