ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड आदित्यपुरट्रेन से कटकर महिला की मौत

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

नीमडीह थाना क्षेत्र के गौरडीह के पास ट्रेन से कटकर महिला गीता देवी(25 वर्ष) की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आदरडीह की...

ट्रेन से कटकर महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरWed, 06 Sep 2023 02:31 AM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल,संवाददाता।
नीमडीह थाना क्षेत्र के गौरडीह के पास ट्रेन से कटकर गीता देवी (25 वर्ष) नामक महिला की मौत हो गयी। आदरडीह की रहने वाली गीता देवी मंगलवार तड़के शौच करने घर से बाहर निकली थी, पर नहीं लौटी। घरवालों ने खोजबीन की तो उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।