ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड आदित्यपुरट्रेन की चपेट में अज्ञात महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में अज्ञात महिला की मौत

गम्हरिया।दक्षिण-पूर्व रेलवे के आदित्यपुर-गम्हरिया रेल खंड पर एक 40 वर्षीया महिला की अज्ञात लाश पुलिस ने बरामद की...

ट्रेन की चपेट में अज्ञात महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 10 Dec 2022 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गम्हरिया।दक्षिण-पूर्व रेलवे के आदित्यपुर-गम्हरिया रेल खंड पर एक 40 वर्षीया महिला की अज्ञात लाश पुलिस ने बरामद की है। लाश को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह किसी संभ्रांत घर की है। बताया गया कि अहले सुबह गम्हरिया अप लाइन पर पोल संख्या 257/21-23 के पास महिला का शव देख ग्रामीणों ने रेलकर्मियों को सूचना दी। आशंका जतायी जा रही है कि किसी अज्ञात ट्रेन से गिरकर अथवा उसकी चपेट में आकर महिला की मौत हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।