ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरUPSC Topper : झारखंड की ऋत्विका बनीं यूपीएससी वन सेवा परीक्षा की टॉपर, भाई भी है IPS अफसर

UPSC Topper : झारखंड की ऋत्विका बनीं यूपीएससी वन सेवा परीक्षा की टॉपर, भाई भी है IPS अफसर

झारखंड के गढ़वा जिले के सदर प्रखंड के कुंडी गांव निवासी विजय पांडेय की बेटी ऋत्विका पांडेय ने भारतीय वन सेवा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष है।

UPSC Topper : झारखंड की ऋत्विका बनीं यूपीएससी वन सेवा परीक्षा की टॉपर, भाई भी है IPS अफसर
Pankaj Vijayहिन्दुस्तान,गढ़वाTue, 21 May 2024 08:54 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के गढ़वा जिले के सदर प्रखंड के कुंडी गांव निवासी विजय पांडेय की बेटी ऋत्विका पांडेय ने भारतीय वन सेवा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, बिनय कुमार चौबे, संदीप कुमार समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी है। बताया जाता है कि ऋत्विका कांग्रेस नेता स्व. विक्रमा पांडेय की पोती हैं। बिहार राज्य के रोहतास जिला अंतर्गत नौहट्टा गांव में उनका ननिहाल है। उनके बड़े भाई सुशांत पांडेय आईपीएस अधिकारी हैं।

ऋत्विका बीटेक कर चुकी हैं। उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। इसलिए उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई है। उसके पिता विजय पांडेय हार्टिकल्चर बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

ऋत्विका ने दूसरे प्रयास में इस वर्ष उसने सफलता पाई है। 

आपको बता दें कि यूपीएससी हर साल भारतीय वन सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इस बार 147 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। 

Virtual Counsellor