Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

Assistant Professor Vacancy : डीयू में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, UGC NET अनिवार्य नहीं

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री रॉम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये वैकेंसी कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकली हैं।

Aug 07, 2026 03:34 pm IST

नहीं बनना साइंटिस्ट, रेलवे वालों ने मुझे बहुत गंदा मारा, CJP प्रोटेस्ट में चर्चित हुए बिहारी छात्र ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार के नीट छात्र सचिन ने दावा है कि वे गलती से जनरल टिकट लेकर हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (वाया गया) में चढ़ गए थे, जिसके बाद उनके साथ रेलवे कर्मियों ने बुरा बर्ताव किया। उन्हें बुरी तरह पीटा गया।

Aug 07, 2026 03:14 pm IST

MBBS Fees : NEET छात्रों को तगड़ा झटका, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस 17.13 लाख पहुंची

MBBS Fees : शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए वार्षिक एमबीबीएस फीस 7.50 लाख रुपये से 17.13 लाख रुपये के बीच तय की गई है। प्राइवेट एमबीबीएस की फीस में एक बार फिर इजाफा होने से नीट अभ्यर्थियों के अभिभावक नाराज हैं।

Aug 07, 2026 02:39 pm IST

JNVST Class 6 Admission : नवोदय विद्यालय कक्षा 6 दाखिले के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 665 सीटें, परीक्षा कब

Jawahar Navodaya JNVST Class 6 Admission: नवोदय विद्यालयों की कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 के लिए आज 7 अगस्त 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है।

Aug 07, 2026 11:03 am IST

NEET में 197 से 695 तक, 4 बार नीट देकर डॉक्टर बना राकिब, 12वीं में थे 63 प्रतिशत अंक

NEET UG : राकिब ने नीट के चौथे प्रयास में 720 में से 695 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 202वीं रैंक हासिल की। उन्हें गुजरात के सरकारी बीजे मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद में एमबीबीएस सीट मिली।

Aug 07, 2026 12:35 pm IST

UP NEET UG : 85 फीसदी MBBS और BDS सीटों पर दाखिले के लिए यूपी नीट काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन आज से, जानें नियम

UP NEET UG Counselling registration 2026 : उत्तर प्रदेश की स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आज 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।

Aug 07, 2026 12:02 pm IST

NEET : पर्चियां बनाईं, प्रश्न रटकर होटल जाकर लिखे, एक्सपर्ट ने कैसे लीक किया नीट का पेपर, CBI का खुलासा

सीबीआई के मुताबिक वे ऐसा इसलिए कर सके क्योंकि एनटीए ऑफिस की पहली मंजिल पर स्थित कॉन्फिडेंशियल विंग से बाहर निकलते समय उनकी तलाशी नहीं ली गई थी। इसके लिए कोई सीसीटीवी लाइव फीड मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम भी नहीं था।

Aug 07, 2026 07:54 am IST

CSAB : सीसैब राउंड 1 रिजल्ट जारी, BTech की 15000 सीटें खाली, JEE Main की कम रैंक पर मिला मौका

CSAB 2026 Round 1 Result : सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड ने सीसैब काउंसलिंग का राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। एउम्मीदवार csab.nic.in पर जाकर चेक कर सकेत हैं कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं।

Aug 07, 2026 09:31 am IST

BHU : बीएचयू यूजी 2nd राउंड के दाखिले शुरू, 3000 सीटों के लिए कटऑफ जारी, पहले में 6500 सीटें लॉक

BHU Admission 2026: बीएचयू में यूजी प्रवेश प्रक्रिया में दूसरे राउंड का सीट आवंटन गुरुवार से शुरू हो गया। 3000 सीटों के लिए सीट आवंटन और कटऑफ जारी किया गया।

Aug 07, 2026 05:57 am IST

NEET UG Rank List : 420 और 487 अंक वाले दो छात्रों के नाम नीट रैंक लिस्ट से गायब, 185 वाला बोला- मैं ST नहीं BT

NEET UG Rank List : पुडुचेरी में स्टेट कोटे की एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग कराने वाले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय ने नीट यूजी स्टेट मेरिट लिस्ट 2026 - 2027 को अपडेट किया है।

Aug 06, 2026 03:14 pm IST

HTET Result : हरियाणा टीईटी का रिजल्ट जारी, 10 से 12 अगस्त तक कराना होगा वेरिफिकेशन

HTET Result 2026 declared : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। नतीजे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर घोषित कर दिया गया है।

Aug 06, 2026 02:23 pm IST

बिहार के विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्स के 46 विषयों का नया कोर्स लागू, NEP और UGC नियमों के आधार पर किए तैयार

बिहार राज्य के विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर संकाय (पीजी) के 46 विषयों के संशोधित नए पाठ्यक्रम को लागू कर दिया गया। इसमें पीजी प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम शामिल हैं। राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन के निर्देश पर राज्यपाल सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।

Aug 06, 2026 01:37 pm IST

NEET SS : दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद MCC ने राउंड 2 का शेड्यूल बदला, रजिस्ट्रेशन 9 अगस्त से

मेडिकल पीजी कोर्सेज में दाखिला लेना चाह रहे MBBS डॉक्टरों के लिए अहम खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट एसएस (NEET SS 2025) काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर 3 अगस्त को जारी अपना नोटिफिकेशन वापस ले लिया है।

Aug 06, 2026 01:20 pm IST

हरियाणा की बेटी का जर्मनी में जलवा, गणित में PhD के बाद मिला बड़ा अवॉर्ड

महिमा ने जर्मनी की एक सरकारी यूनिवर्सिटी से न सिर्फ गणित में पीएचडी पूरी की बल्कि इसके बाद उत्कृष्ट शोध और अकादमिक उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित एक्सीलेंट अवॉर्ड भी जीता।

Aug 06, 2026 12:07 pm IST

PhD छात्रों को हर माह 15000 और PG वालों को मिलेंगे 10000 रुपये, सरकार का ऐलान

कृषि में उच्च शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए पीजी और PhD छात्रों के लिए स्टाइपेंड की घोषणा की गई है। इस पहल के तहत चुने गए छात्रों को हर महीने 15000 रु तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Aug 06, 2026 11:35 am IST

NEET : MBBS के लिए 5 बार लिया ड्रॉप, BVSc में नहीं लगा मन, फिर छठे प्रयास में बिहार के लड़के ने सबको चौंकाया

NEET UG Success Story : बिहार के पटना के रहने वाले सौरव सिंह ने एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि छह अटेम्प्ट दिए। पांच बार असफल रहने के बाद उसने छठे प्रयास में शानदार अंक लाकर एमबीबीएस सीट हासिल कर लिया।

Aug 06, 2026 12:47 pm IST

DU : दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1 साल के पीजी कोर्स में दाखिले शुरू, 28 कोर्स में एडमिशन का मौका

डीयू में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले शुरू हो गए हैं। डीयू ने 28 पीजी कोर्स की लिस्ट जारी की है जिसमें एडमिशन शुरू किए गए हैं। यह विज्ञान, मानविकी और भाषा विषयों से जुड़े 28 एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए है।

Aug 06, 2026 09:17 am IST

MBBS Vs BHMS : क्या 1 साल के कोर्स से होम्योपैथ कर रहे MBBS और MD MS डॉक्टरों की बराबरी, क्यों मचा बवाल

आईएमए ने साफ कहा है कि एक वर्ष का ब्रिज कोर्स MBBS की पढ़ाई और प्रशिक्षण की बराबरी नहीं कर सकता। BHMS डॉक्टरों का महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने से एलोपैथिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों के बीच का फर्क कम होता जाएगा।

Aug 06, 2026 10:16 am IST

UP TGT Exam : कोर्ट हैरान, UPESSC अध्यक्ष टॉस से करते हैं प्रश्नपत्रों का चयन, 25 फीसदी प्रश्न गलत होना समझ से परे

यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा के मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के वकील के शाही ने कोर्ट को बताया कि प्रश्नपत्र अलग-अलग एजेंसियों से तैयार करवाए जाते हैं।

Aug 06, 2026 06:42 am IST

Bihar DElEd Result : बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में 74 फीसदी पास, bsebdeled.com पर करें चेक

Bihar DElEd Result : बिहार बोर्ड ने  बुधवार को डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 2,23,835 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 1,65,609 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

Aug 06, 2026 06:27 am IST