ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरMSBSHSE Maharashtra SSC Result 2024 date : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट जारी, mahresult.nic.in पर कर सकेंगे चेक

MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2024 date : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट जारी, mahresult.nic.in पर कर सकेंगे चेक

Maharashtra SSC Result 2024 : महाराष्ट्र बोर्ड 27 मई को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। mahresult.nic.in और mahahsscboard.in परपर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2024 date : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट जारी, mahresult.nic.in पर कर सकेंगे चेक
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 25 May 2024 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

Maharashtra SSC Result 2024 : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन 27 मई को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ( MSBSHSE Maharashtra Board 10th Result  ) mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था। करीब 15 लाख स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया था। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे तक हुई थी। पिछले साल, महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2 जून, 2023 को जारी किया गया था। कक्षा 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 93.83 दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए कुल 15,29,096 छात्र उपस्थित हुए थे जिसमें 14,34,893 छात्र पास हुए थे। डिवीजन वाइज रिजल्टों के मामले में कोंकण ने 98.11 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा था।

इन वेबसाइट्स पर भी चेक कर सकेंगे 10वीं परिणाम
mahresult.nic.in
sscresult.mkcl.org
sscresult.mahahsscboard.in
results.digilocker.gov.in

Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक
- महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- प्रिंट आउट लेकर हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कैसा रहा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम
महाराष्ट्र माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 21 मई को घोषित किया था।  इस वर्ष 12वीं में 93.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44 फीसदी रहा जबकि लड़कों क पास प्रतिशत 91.60 फीसदी रहा। कोंकण रीजन 97.91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ एक बार फिर अव्वल रहा। वहीं मुंबई रीजन के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.95 फीसदी रहा, जो महाराष्ट्र बोर्ड के सभी डिविजन में सबसे कम है।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 1.9 लाख से अधिक छात्रों की डिस्टिंक्शन आई है। 
ग्रेड-वार परिणाम- 
डिस्टिंक्शन : 190570
ग्रेड I: 480631
ग्रेड II: 526425
पास ग्रेड: 132058

Virtual Counsellor