ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरInternational Peace Day 2022: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानें इतिहास, महत्व और थीम

International Peace Day 2022: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानें इतिहास, महत्व और थीम

International Peace Day 2022: हर वर्ष 21 सितंबर का दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (  world peace day ) के तौर पर मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को बढ

International Peace Day 2022: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानें इतिहास, महत्व और थीम
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 21 Sep 2022 09:10 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

International Peace Day 2022: हर वर्ष 21 सितंबर का दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (  world peace day ) के तौर पर मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 से इस दिवस की शुरुआत की। इसके बाद पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। 1982 से लेकर साल 2001 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया। दो दशक बाद 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक राय से इस दिन को अंहिसा और युद्धविराम का दिन घोषित किया। इसके बाद अभी तक हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है।

पहली बार इस दिवस को 1982 में कई राष्ट्रों, राजनीतिक समूहों, सैन्य समूहों और लोगों द्वारा मनाया गया था। 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसे शांति शिक्षा के लिए समर्पित किया।

इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी बजाकर की जाती है। यह घंटी अफ्रीका को छोड़कर सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाई गई है जिसे जापान के युनाइटेड नेशनल एसोसिएशन ने उपहार में दिया था। ये घंटी युद्ध में मानव की कीमत की याद दिलाती है। इसके साइड में लिखा है विश्व में शांति हमेशा बनी रहे।

इस साल की थीम ( INTERNATIONAL DAY OF PEACE THEME )
संयुक्त राष्ट्र ने हर साल की तरह इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाए जाने के लिए थीम जारी की है। इस साल की थीम है -  “End racism. Build peace” । यानी जातिवाद को खत्म करें, शांति को प्रोत्साहित करें। संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि सही मायने में शांति का मतलब सिर्फ हिंसा न होना ही नहीं है बल्कि ऐसे समाज का निर्माण करना भी है जहां सभी लोगों को लगे कि वे फल-फूल सकते हैं, आगे बढ़ सकते हैं। एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना है जहां सभी के साथ उनकी जाति की परवाह किए बिना समान व्यवहार किया जाए।' 

Virtual Counsellor