ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपुरानी पेंशन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे रेलकर्मी

पुरानी पेंशन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे रेलकर्मी

फोटो : सतीश - क्रू लॉबी के पास दो दिवसीय भूख हड़ताल - मुजफ्फरपुर

पुरानी पेंशन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे रेलकर्मी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 09 Jan 2024 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।
ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सोमवार सुबह 10 बजे से मुजफ्फरपुर जंक्शन के क्रू लॉबी के बाहर कर्मियों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। मंडल मंत्री सतीश चंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में शुरू भूख हड़ताल मंगलवार शाम पांच बजे चलेगी। मौके पर मंडल मंत्री ने रेलकर्मियों से एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

उन्होंने एक जनवरी 2004 के बाद रेलवे में बहाल कर्मियों को पुरानी गारंटेड पेंशन बहाल कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग मंत्रालय से की। भूख हड़ताल सह धरना में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की मुजफ्फरपुर शाखा एक व दो के सदस्य शामिल हुए। इनके अलावा अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव, ब्रांच अध्यक्ष आलोक कुमार शर्मा, ब्रांच अध्यक्ष केवी मधुकर, ब्रांच शाखा मंत्री आशुतोष कुमार व रामसुभग सिंह भी थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।