ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मोतिहारीओडिशा हादसे में बनकटवा के तीन मजदूर हुए घायल

ओडिशा हादसे में बनकटवा के तीन मजदूर हुए घायल

बनकटवा,एक संवाददाता। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुयी रेल दुघर्टना में बनकटवा...

ओडिशा हादसे में बनकटवा के तीन मजदूर हुए घायल
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 03 Jun 2023 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बनकटवा,एक संवाददाता। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुयी रेल दुघर्टना में बनकटवा प्रखंड के तीन मजदूर जख्मी हो गए। प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय विवेक पासवान, 29 वर्षीय दीपक पासवान चं 23 वर्षीय नन्हक मांझी उर्फ धर्मेंद्र मांझी ये तीनों पेंटर का काम करने के लिए केरल जा रहे थे।

गुरुवार को तीनों मजदूर रामगढ़वा जा कर मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर हावड़ा के लिए रवाना हुए थे । वहीं, शुक्रवार सुबह कोरोमंडल एक्सप्रेस से केरल के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में ओडिशा में हुए भीषण रेल दुर्घटना में घायल हो गए। घटना की जानकारी जख्मी दीपक पासवान ने फोन पर अपने मां को रात्रि 7:30 बजे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव के लोग पीड़ित परिवार के घर पहंुच कर उनके परिजन को सांत्वाना दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विधान पार्षद प्रतिनिघि रामकिशोर सिंह ने पीड़ित परिवारों के बीच पहंुच कर फोन से ओडिशा में हुई भीषण दुर्घटना के बारे जानकारी ली व पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।