ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार गोपालगंजरांची को हराकर पटना की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

रांची को हराकर पटना की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

भोरे। एक संवाददाता प्रखंड के लखराव खेल मैदान में चल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का...

रांची को हराकर पटना की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSun, 11 Feb 2024 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भोरे। एक संवाददाता
प्रखंड के लखराव खेल मैदान में चल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच रांची और पटना की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें पटना की टीम ने रांची की टीम को 17 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गवांकर 143 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रांची की टीम 19 ओवर में मात्र 126 रन ही बना सकी और उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गए। निर्णायक की भूमिका में प्रतीक राय एवं सनी कुमार थे। कमेंट्री अमोद मिश्र व स्कोरिंग मंजीत कुमार यादव ने की। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन बौद्धिक मित्र मंडल के अध्यक्ष ब्रजेंद्र पांडेय व अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।मौके पर गोबिंद मिश्र, अभिषेक यादव, पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव मांझी, विनोद मिश्र, अजय त्रिपाठी, लालबाबू मिश्र, विजय बिहारी, नीरज तिवारी, विवेक तिवारी, विजय तिवारी आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।