ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार भभुआबसंत पंचमी के दिन श्रद्धालुओं की बढ़ेगी भीड़ (पैनल)

बसंत पंचमी के दिन श्रद्धालुओं की बढ़ेगी भीड़ (पैनल)

भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम में बसंत पंचमी के दिन दर्शन-पूजन करनेवाले लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसी दिन से मां मुंडेश्वरी संस्कृति संस्थान के अध्यक्ष रहे पंडित राजमोहन उपाध्याय की...

बसंत पंचमी के दिन श्रद्धालुओं की बढ़ेगी भीड़ (पैनल)
हिन्दुस्तान टीम,भभुआMon, 12 Feb 2024 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम में बसंत पंचमी के दिन दर्शन-पूजन करनेवाले लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसी दिन से मां मुंडेश्वरी संस्कृति संस्थान के अध्यक्ष रहे पंडित राजमोहन उपाध्याय की धर्मपत्नी भगवती उपाध्याय की देखरेख में नौ दिवसीय सहस्रचंडी महायज्ञ शुरू होगा। मुंडेश्वरी धाम के सबसे पुराने इस महायज्ञ में विभिन्न गांवों से श्रद्धालु आते हैं। महायज्ञ में कई विद्वान पहुंचते हैं।
रोहतासगढ़ तीर्थ मेला का प्रचार-प्रसार शुरू

भगवानपुर। रोहतासगढ़ किला पर आयोजित होनेवाले जनजातीय तीर्थ मेले का प्रचार प्रखंड मुख्यालय में शुरू किया गया। पप्पू चेरो ने बताया कि मेला को लेकर मुख्यालय के बाजार में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लोगों के बीच पर्चा बांटा जा रहा है। इस मेला में नेपाल के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों के अजा वर्ग के लोग भाग लेंगे। इसकी सफलता के लिए कैमूर के विभिन्न प्रखंडों के जनजाति भाग लेने जाएंगे।

पुलियों की टूटी सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं

रामपुर। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक पुलियों की टूटी सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं की जा सकी, जिससे आने-जाने में दुर्घटना की आशंक बढ़ गई है। प्रखंड की सोन उच्च स्तरीय नहर व वितरणी से आवागमन की सुविधा के मद्देनजर सिंचाई विभाग द्वारा पुलियों का निर्माण कराया गया। लेकिन, ईटवा, थिलोई,पछेहरा, आरडी 184, बगही आदि पुलियों की सुरक्षा दीवार टूट गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।