ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजयमुना पर एक और पुल बनाने की योजना

यमुना पर एक और पुल बनाने की योजना

प्रयागराज जंक्शन से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए रेलवे ने जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया...

यमुना पर एक और पुल बनाने की योजना
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 11 Jul 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज जंक्शन से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए रेलवे ने जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है। पहले चरण में नैनी से डीडीयू तक तीसरा रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। दूसरे चरण में प्रयागराज से नैनी के बीच रेलवे ट्रैक तैयार होगा। फिलहाल नैनी से डीडीयू के बीच ही तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस दौरान यमुना पर रेलवे एक नया पुल बनाएगा। इस प्रोजेक्ट पर मंथन शुरू हो गया है।

प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में एनसीआर की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रयागराज से डीडीयू के बीच तीसरी लाइन बिछ जाने से ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की उपलब्धियों को भी साझा किया। बताया कि मंडल में 350 मालगाड़ी और 275 यात्री ट्रेन का संचालन हो रहा है। 275 में से 220 ट्रेनें ऐसी हैं जिनकी अधिकतम स्पीड 130 किमी है। उन्होंने दावा किया कि 2024 तक मंडल में ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी हो जाएगी। प्रयागराज मंडल रेल विद्युतीकरण का 89 फीसदी काम हो गया।

4.50 लाख जुर्माना वसूली पर पीठ थपथपाई

जंक्शन पर यात्रियों की लापरवाही, मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग न रखने पर डीआरएम ने कहा कि जनता को खुद जागरूक होना होगा। हालांकि विभाग ने बिना मास्क वाले यात्रियों से 4.50 लाख का जुर्माना वसूला है। रेलवे की तरफ से सख्ती की जा रही है।

कानपुर शताब्दी को लेकर कोशिश

कानपुर शताब्दी के प्रयागराज जंक्शन तक के विस्तार के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि इस बारे में रेलवे बोर्ड ही फैसला करेगा। इसके लिए रेलमंत्री तक प्रयागराज के लोगों की मांग पहुंची है।