ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजरेलवे मुख्यालय में 72 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया

रेलवे मुख्यालय में 72 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के लेखा विभाग में वित्त सलाहकार पुरस्कार समारोह 2020-21 का आयोजन हुआ। समारोह में सभी मंडलों एवं लेखा ईकाईयों को वीडियो...

रेलवे मुख्यालय में 72 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 13 Feb 2022 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के लेखा विभाग में वित्त सलाहकार पुरस्कार समारोह 2020-21 का आयोजन हुआ। समारोह में सभी मंडलों एवं लेखा ईकाईयों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जोड़ा गया। प्रधान वित्त सलाहकार अजय माथुर ने 72 कर्मियों को पुरस्कार दिया। इसमें समूह ‘क, ‘ख, ‘ग एवं ‘घ वर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। इस अवसर पर लेखा विभाग के कर्मियों के योगदान को सराहते हुए अजय माथुर ने बताया कि, उत्तम वित्तीय प्रशासन ही प्रबंधन का मूल होता है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी काल में भी लेखा विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया गया है। कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार अजय माथुर, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी सामान्य अमर कुमार सिन्हा, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी भंडार एवं कारखाना हमीम अहमद, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी यातायात त्रिपुरेश धर द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपवित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी सामान्य गार्गी उमराव ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।