ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजरेलवे के 147 अफसर और कर्मचारी सम्मानित

रेलवे के 147 अफसर और कर्मचारी सम्मानित

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को 66वां रेल सप्ताह समारोह मनाया गया। एनसीआर के जीएम प्रमोद कुमार ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले 147...

रेलवे के 147 अफसर और कर्मचारी सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 02 Oct 2021 06:30 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को 66वां रेल सप्ताह समारोह मनाया गया। एनसीआर के जीएम प्रमोद कुमार ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले 147 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्‍कार देकर सम्मानित किया। 40 रेलकर्मियों को तीन समूह पुरस्कार और शील्ड दी गई। झांसी मंडल को सर्वोत्तम और प्रयागराज मंडल को समग्र सुधार शील्ड से नवाजा गया।

मुख्य कार्मिक अधिकारी नंद किशोर ने महाप्रबंधक प्रमोद कुमार को पौधा देकर स्वागत किया। इसी प्रकार मंजू नंद किशोर ने महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष पूनम कुमार का स्वागत किया। जीएम ने कहा कि हम सभी को रेल की 168 वर्षों की गरिमामयी विकास यात्रा पर गर्व है। रेलवे ने समय के साथ परिवर्तन कर लंबी यात्रा तय की है। कर्मठ रेलकर्मियों ने हर परिस्थिति में अतुलनीय योगदान दिया। जीएम ने प्रयागराज मंडल को वाणिज्‍य दक्षता शील्‍ड, इंजीनियरिंग दक्षता, विद्युत दक्षता, कार्मिक दक्षता, संरक्षा दक्षता समेत दर्जनों शील्ड से नवाजा। इसी प्रकार झांसी मंडल को लेखा दक्षता शील्‍ड, चिकित्‍सा दक्षता शील्‍ड समेत अन्य शील्ड दी गई। आगरा मंडल को सुरक्षा दक्षता शील्‍ड, कार्य बागवानी शील्‍ड, बेस्‍ट कोचिंग डिपो कप आदि से नवाजा गया। समारोह में मुख्य कार्मिक अधिकारी नंद किशोर ने गीत प्रस्तुत किया। रेलवे के सांस्कृतिक कलाकारों ने कलात्मक प्रस्तुतियां दीं। संचालन अवधेश कुमार ने किया।