ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठपानी मेरा हक: जल निगम ने मानी गलती, करेंगे नलकूपों की मरम्मत

पानी मेरा हक: जल निगम ने मानी गलती, करेंगे नलकूपों की मरम्मत

शहर के नलकूपों पर स्काडा ऑटोमेशन सिस्टम को लेकर ‘हिन्दुस्तान की खबर का बड़ा असर हुआ है। जल निगम ने गलती मान ली...

पानी मेरा हक: जल निगम ने मानी गलती, करेंगे नलकूपों की मरम्मत
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 11 May 2024 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के नलकूपों पर स्काडा ऑटोमेशन सिस्टम को लेकर ‘हिन्दुस्तान की खबर का बड़ा असर हुआ है। जल निगम ने गलती मान ली है। साथ ही सभी नलकूपों की मरम्मत की जिम्मेदारी वहन करने की बात कही है। वैसे नगर निगम सभी 157 नलकूपों की मरम्मत के बाद जल निगम से सीधे पत्राचार करेगा। अपर नगर आयुक्त व प्रभारी जीएम जल ममता मालवीय ने कहा कि शहर को पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वैसे स्काडा सिस्टम से रखरखाव में कई स्थानों पर कमियां मिली है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

‘हिन्दुस्तान ने ‘कबाड़ हो रहा करोड़ों का स्काडा, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद से लगातार नगर निगम के जल-कल विभाग की ओर से नलकूपों की जांच की जा रही है। अपर नगर आयुक्त व प्रभारी जीएम जल-कल ममता मालवीय ने कई नलकूपों की जांच की। उन्होंने माना कि कई नलकूपों में खराबी मिली है। जल निगम के मैकेनिकल डिवीजन के एक्सईएन सौरव कुमार ने गड़बड़ियों की बात को स्वीकार किया है। अब बिना किसी अतिरिक्त खर्च के सभी नलकूपों के मरम्मत की बात कही है। प्रभारी जीएम जल-कल ने बताया कि नलकूपों की जांच का काम जारी रहेगा। साथ ही मरम्मत कार्य भी प्रारंभ कर दिए गए हैं। मोहनपुरी, पांडवनगर, प्रहलादनगर समेत कई स्थानों के नलकूपों की मरम्मत कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य इस तरह चलेगा कि शहर में कहीं भी पानी की दिक्कत न हो।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।