ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊ2023 तक पूरा हो जाएगा इंदारा-फेफना विद्युतीकरण का कार्य: जीएम

2023 तक पूरा हो जाएगा इंदारा-फेफना विद्युतीकरण का कार्य: जीएम

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को मऊ जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्सल घर, डीजल लॉबी, रेलवे सुरक्षा बल के...

2023 तक पूरा हो जाएगा इंदारा-फेफना विद्युतीकरण का कार्य: जीएम
हिन्दुस्तान टीम,मऊSat, 13 Mar 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। निज संवाददाता

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को मऊ जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्सल घर, डीजल लॉबी, रेलवे सुरक्षा बल के बैरेक, हेल्थ यूनिट का निरीक्षण करते हुए स्टेशन अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इंदारा-फेफना विद्युतीकरण का कार्य वर्ष 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही साथ महाप्रबंधक ने यह भी कहा कि भटनी-औड़िहार रेलवे मार्ग के दोहरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, वर्ष 2024 तक इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। महाप्रबंधक के दौरे को लेकर पूरे दिन स्टेशन पर अफरा-तफरी मची रही।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी शुक्रवार को वाराणसी मंडल के गोरखपुर -मऊ रेल खण्ड का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने विशेष सैलून से मऊ जंक्शन पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक सबसे पहले पार्सल घर पहुंचे। यहां पर सामानों की बुकिंग आदि के बारे में पूछताछ किया। साथ ही महाप्रबंधक ने नवीनीकृत स्टेशन पैनल,आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित डीजल लॉबी कक्ष, रेनोवेटेड क्रू लॉबी , हेल्थ यूनिट, रेलवे सुरक्षा बल बैरेक, पावर हॉउस, गुड्ड्स शेड, कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों से गहन मंत्रणा करते हुए दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि विकास कार्यों के दौरान यात्रियों की सहुलियत के लिये स्टेशन एवं प्लेटफ़ार्मों की नियमित सफाई किया जाए। जिससे रेल कर्मचारियों को कार्य करने के लिए बेहतर माहौल मिले। साथ ही साथ रेलवे कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष बल देते हुए समस्त विभागों के अधिकारियों को सुचारू रूप से बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि रेलवे विभाग द्वारा तेजी के साथ विकास कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल के बाद से रेलवे विभाग का यह प्रयास है कि रेल यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं प्रदान किया जाए। बताया कि मऊ जिले के लिए यह खुशी खबरी है कि यहां पर सबसे ज्यादा रेलवे विभाग द्वारा विकास कार्य कराया जा रहा है। बताया कि इंदारा-फेफना विद्युतीकरण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। साथ ही साथ दावा किया कि वर्ष 2023 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। वहीं महाप्रबंधक ने यह भी कहा कि भटनी-औड़िहार रेलवे मार्ग के दोहरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, वर्ष 2024 तक इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से मुख्य परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह,प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी एसएन शाह, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एके मिश्रा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण आरके यादव, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एससी प्रसाद, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रीता के हेमराजनी, प्रमुख मुख्य वित्त प्रबंधक तनुजा पाण्डेय, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुमार उमेश, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके पाण्डेय, प्रमुख मुख्य भण्डार प्रबंधक रामकृष्णा यादव, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब अतुल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह, उप महाप्रबंधक सीके सिंह, वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार आदि उपस्थित रहे।

आधा दर्जन रेल अधिकारी हुए पुरस्कृत

मऊ । पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए मऊ जंक्शन के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें स्टेशन अधीक्षक जितेन्द्र कुमार, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, डीसीआई श्रीराम सिंह मीणा, टीआई सुनील कुमार प्रजापति समेत अन्य लोगों को पुरस्कृत किया।