ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरामाध्यमिक शिक्षक संघ के मनोज जिलाध्यक्ष व शिवकुमार बने जिलामंत्री

माध्यमिक शिक्षक संघ के मनोज जिलाध्यक्ष व शिवकुमार बने जिलामंत्री

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में शुक्रवार को...

माध्यमिक शिक्षक संघ के मनोज जिलाध्यक्ष व शिवकुमार बने जिलामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 09 Feb 2024 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हुआ। निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश शर्मा ने चुनाव की सभी औपचारिकताएं पूरी की। चुनाव पर्यवेक्षक कैप्टन सन्तोष शर्मा ने जिला कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर पदाधिकारियों को बधाई दी।

प्रांतीय मंत्री डा. दिनेश सिंह राणा ने शिक्षकों से संगठित रहने की अपील की। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा. अजयकृष्ण सारस्वत ने शिक्षकों के संघर्ष में सहयोग का आश्वासन दिया। निरंजन सिंह सोलंकी ने युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। आगरा मण्डल के मंडलीय मंत्री राजेश कुमार सिंह ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इस दौरान शिक्षकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहना कर स्वागत किय जिलाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह छौंकर, जिलामंत्री शिवकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश ठकुरेला, आय व्यय निरीक्षक विशम्भर दयाल, संगठन मंत्री रामदेव सिंह, संगठन प्रचार मंत्री डा. भुवनेश चौधरी का चुनाव किया गया और कार्यकारिणी के शेष सभी पदाधिकारियों का चुनाव आपसी सहमति से किया जायेगा।

कार्यक्रम में प्रमोद कुमार पटेल, डा. बनवारी लाल शर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, गंभीर सिंह, भूपेंद्र कुमार, बंशीधर, कमला प्रसाद, अमोद कुमार श्रीवास्तव, विधान चंद वर्मा, राजेश कुमार त्रिपाठी, रविकांत यादव, रवि शंकर त्रिपाठी, श्रीनिवास शर्मा, संग्राम सिंह, इरशाद अहमद सिद्दीकी, डा. राजेश प्रजापति, सुधीर कुमार मौर्य, अनूप कुमार शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्यारेलाल शर्मा, देवेंद्र कुमार, रजनीश पांडेय, रजनीश शर्मा शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
अगला लेख पढ़ें