ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजमीन बेचने का झांसा देकर डॉक्टर से हड़पे एक करोड़, दो गिरफ्तार

जमीन बेचने का झांसा देकर डॉक्टर से हड़पे एक करोड़, दो गिरफ्तार

लखनऊ, संवाददाता। गोसाईंगंज पुलिस ने चैरिटी हॉस्पिटल के लिए जमीन दिलाने का झांसा देकर...

जमीन बेचने का झांसा देकर डॉक्टर से हड़पे एक करोड़, दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 14 May 2024 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ, संवाददाता।

गोसाईंगंज पुलिस ने चैरिटी हॉस्पिटल के लिए जमीन दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, गोमतीनगर हुसडि़या के पास से बाराबंकी लोनी कटरा निवासी करन वर्मा और राम सेनही घाट निवासी भूपेंद्र सिंह को पकड़ा गया। आरोपियों ने सुशांत गोल्फ सिटी निवासी डॉ. आकाश सिंघल से एक करोड़ 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। आकाश के मुताबिक चैरिटी हॉस्पिटल के लिए जमीन खरीदने के लिए करन से सम्पर्क हुआ। इसके बाद करन ने डॉ. आकाश की मुलाकात किसान जयपाल से कराई। जिसने सराय करौरा स्थित जमीन का सौदा करीब दो करोड़ 40 लाख में तय किया था। रजिस्ट्री से पूर्व एक करोड़ 17 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद बैनामा हुआ। लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं मिला। शक होने पर डॉ. आकाश ने कागजों की जांच कराई। जिसमें पता चला कि फर्जी कागज बना कर जमीन का सौदा किया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक करन और भूपेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।