ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनई दवा से आंखों के फंगल का इलाज

नई दवा से आंखों के फंगल का इलाज

लखनऊ। फंगल इंफेक्शन आंखों को बीमार बना रहा है। सबसे ज्यादा संकट खेतों में...

नई दवा से आंखों के फंगल का इलाज
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 17 Feb 2024 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। फंगल इंफेक्शन आंखों को बीमार बना रहा है। सबसे ज्यादा संकट खेतों में काम करने वाले किसानों को झेलना पड़ रहा है। बि​ल्डिंग में काम करने वाले मजदूर भी प्रभावित हैं। इलाज में देरी घातक हो रही है। दिमाग में फंगल पहुंचने से मरीज की हालत गंभीर हो रही है। जान तक गंवानी पड़ रही है। सीडीआरआई ने वैज्ञानिक आंखों के फंगल से निपटने के लिए दवा तैयार की है। यह दवा लंबे समय तक आंखों में टिकी रहती है। जो फंगल से निजात दिलाने में कारगर है। डॉ. राधा रंगाराजन ने बताया कि वैज्ञानिक डॉ. रबी एस भट्टा, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉ. माधव एन मुगले ने साथ मिलकर एक अनूठा फॉर्मूलेशन विकसित किया है। उन्होंने बताया कि फंगस सीलन व नमी में अधिक पनपता है। जिन घरों में सीलन व नमी रहती है। वह लोग भी इस संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।