ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजमीन बेचने का झांसा देकर दो लोगों से 25 लाख हड़पे

जमीन बेचने का झांसा देकर दो लोगों से 25 लाख हड़पे

लखनऊ, संवाददाता। मोहनलालगंज कोतवाली में रियल एस्टेट फर्म संचालकों के खिलाफ जमीन बेचने का...

जमीन बेचने का झांसा देकर दो लोगों से 25 लाख हड़पे
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 08 May 2024 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ, संवाददाता।

मोहनलालगंज कोतवाली में रियल एस्टेट फर्म संचालकों के खिलाफ जमीन बेचने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, ठाकुरगंज कोतवाली में व्यापारी ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने प्लॉट बेचने का झांसा देकर रुपये लिए थे।

आशियाना सेक्टर-एम निवासी संजय सिंह के मुताबिक चांसलर क्लब के पास दिशादीप इंफ्रा का दफ्तर धरम सिंह चंद्रा ने खोला था। वर्ष 2016 में संजय ने प्लॉट खरीदने के लिए रियल एस्टेट फर्म पहुंच कर बात की थी। उस वक्त धरम सिंह के साथ नीरज सिंह और राकेश पाण्डेय भी मौजूद थे। जिन्होंने 3200 वर्ग फीट का प्लॉट 850 वर्ग फीट की दर से देने की बात कही। जगह पसंद आने पर संजय ने किस्तों में करीब पांच लाख 50 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद रजिस्ट्री होनी थी। पर, आरोपी दफ्तर बंद कर भाग गए। यह जानकारी होने पर संजय सिंह ने कम्पनी निदेशक नीरज से सम्पर्क किया था। जिसने गाली देकर संजय को भगा दिया। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, सआदतगंज वजीरबाग निवासी मो. अल्ताफ के मुताबिक प्लॉट खरीदने के लिए उनकी बात बरौरा हुसैनबाड़ी निवासी शहंशाह खान से हुई थी। जिसने बीस लाख में प्लॉट बेचने का सौदा तय किया था। जगह पसंद आने पर अल्ताफ ने पांच लाख रुपये नगद और 15 लाख शहंशाह के खाते में जमा किए थे। फिर भी उन्हें प्लॉट नहीं दिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी गाला गलौज करने लगा। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने ठाकुरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।