ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुररेलवे अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध न होने पर जताई नाराजगी

रेलवे अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध न होने पर जताई नाराजगी

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को महामंत्री विनोद राय...

रेलवे अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध न होने पर जताई नाराजगी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 07 Oct 2022 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में बारी-बारी से विभाग के सभी कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज के दौरान बीमार कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। रेलवे से अनुबंधित अस्पतालों में इलाज कराने के लिए जो फाइल भेजी जा रही है। उसे इधर उधर घुमाया जा रहा है। जिससे मरीज का सही समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि इलाज कराने के बाद डॉक्टर द्वारा जो दवाई लिखी जा रही है वह दवाई उपलब्ध नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए दवाई की कमी, न्यू पेंशन योजना, निजीकरण, कर्मचारियों का उत्पीड़न, नियमानुसार रेलवे प्रशासन द्वारा कार्य न करना, कर्मचारियों का प्रमोशन दो वर्षों से लटकाए रखना। इन सभी बातों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कर्मचारियों ने बदतर आवासों की स्थिति का भी मुद्दा भी उठाया। आवासों की जर्जर स्थिति से कर्मचारी परेशान है। महामंत्री से कर्मचारियों ने बताया कि रेलवे में जो डिपार्टमेंटल परीक्षाएं हो रही है, उसमें बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। इस धांधली को रोकने के लिए सीबीआई से जांच करानी चाहिए। उन्होंने कुछ अधिकारियों पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया। वहीं महामंत्री ने बैठक में कहा कि चुनाव कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ लगातार प्रयासरत है। लेकिन सरकार चुनाव नहीं करना चाह रही है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ हमेशा ही कर्मचारियों की हर समस्याओ को दूर करने के लिए खड़ा रहता है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि को ऑपरेटिव बैंक का मुद्दा, रेल कर्मचारियों के उत्पीड़न का मुद्दा, सही समय से भुगतान नहीं होने का मुद्दा, प्रमोशन का मुद्दा सभी मामलों को निरंतर उठाया गया है।

बैठक में यह फैसला लिया गया कि रविवार को शाम 5:00 बजे सभी वर्ग के कर्मचारियों को केंद्रीय कार्यालय पर बैठक के लिए निर्देशित किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ बैठक मैं राजेंद्र प्रसाद भट्ट, संयुक्त मंत्री, डीके तिवारी, संगठन मंत्री, सतीश चंद अवस्थी, मंडल मंत्री केएम मिश्रा, मंडल मंत्री मनोज द्विवेदी, कोषाध्यक्ष केंद्रीय कुलदीप, दीपक चौधरी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, शैलेश सिंह, राजेश सिंह, अजीत सिंह के साथ कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।