ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरछपरा-आनन्द विहार वाया गोरखपुर स्पेशल 23 से

छपरा-आनन्द विहार वाया गोरखपुर स्पेशल 23 से

आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 05115/05116 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल 5 फेरों में चलाई जाएगी। 05115 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक 23...

छपरा-आनन्द विहार वाया गोरखपुर स्पेशल 23 से
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 16 Oct 2018 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 05115/05116 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल 5 फेरों में चलाई जाएगी। 05115 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक 23 और 30 अक्तूबर व 06, 13 और 20 नवम्बर को छपरा से शाम 4.30 बजे प्रस्थान कर रात 9.5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे ट्रेन आनन्द विहार पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05116 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक 24 और 31 अक्तूबर, 07, 14 और 21 नवम्बर को आनन्द विहार टर्मिनस से दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर सुबह 5.10 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर ट्रेन सुबह 10 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।