ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरआनंद विहार-सीमामढ़ी वाया गोरखपुर होली स्पेशल 4 से

आनंद विहार-सीमामढ़ी वाया गोरखपुर होली स्पेशल 4 से

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता हार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए 04070 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी होली स्पेशल का संचलन 04 से 11...

आनंद विहार-सीमामढ़ी वाया गोरखपुर होली स्पेशल 4 से
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 15 Feb 2023 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

होली के त्यौहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए 04070 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी होली स्पेशल का संचलन 04 से 11 मार्च और 04069 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल का संचलन 05 से 12 मार्च तक चार फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

04070 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी होली स्पेशल आनन्द विहार टर्मिनस से देर रात 12.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 9.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04069 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल सीतामढ़ी से रात 12.15 बजे प्रस्थान कर सुबह 6.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 11.45 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।