ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसमाज में सामाजिक चेतना जगाने पर चर्चा

समाज में सामाजिक चेतना जगाने पर चर्चा

अखिल भारतीय शाक्य महासभा की बैठक लालपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामनाथ शाक्य ने...

समाज में सामाजिक चेतना जगाने पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 02 Jun 2022 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय शाक्य महासभा की बैठक लालपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामनाथ शाक्य ने की। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य के आवास पर हुई बैठक का विषय सामाजिक एवं आर्थिक चेतना रहा। इस दौरान डा. कृपाल सिंह शाक्य ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा औजार है, जिससे समाज की हर जंग जीती जा सकती है। जब तक किसी भी समाज में शिक्षा का स्तर ऊंचा नहीं होगा, तब तक वह समाज आगे नहीं बढ़ सकता। रिषी शाक्य ने कहा कि जो परिवार कमजोर है, उन परिवारों के बच्चे वास्तव में मेधावी हैं, ऐसे बच्चों की संगठन द्वारा आर्थिक मदद की जाए। बैठक में देवेंद्र शाक्य, अहवरन सिंह, जितेंद्र, रवि कुशवाह, मनोज शाक्य, आलोक प्रताप, सरिता शाक्य, प्रदीप शाक्य, थान सिंह कुशवाह, दुर्गपाल मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।