ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरभ्रम, भय व भ्रष्टाचार का मकड़जाल है इंडी गठबंधन

भ्रम, भय व भ्रष्टाचार का मकड़जाल है इंडी गठबंधन

फतेहपुर, संवाददाता। इंडी गठबंधन भ्रम, भय और भ्रष्टाचार का मकड़जाल है। यह दलों का...

भ्रम, भय व भ्रष्टाचार का मकड़जाल है इंडी गठबंधन
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरWed, 03 Apr 2024 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर, संवाददाता।

इंडी गठबंधन भ्रम, भय और भ्रष्टाचार का मकड़जाल है। यह दलों का गठबंधन नहीं बल्कि विशुद्ध भ्रष्टाचारियों का एक समझौता है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दिल्ली में साथ चुनाव में हैं पर पंजाब में आये दिन सिर फुटौवल है। कांग्रेस के प्रमुख कर्ताधर्ता पांच हजार करोंड के भ्रष्टाचार के आरोप में वेल पर हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येन्द्र जैन और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में जेल में हैं। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने मीडिया से बातचीत में कही।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना पर इंडी गठबंधन के किसी भी दल के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता है और वह नेता आये दिन हिन्दू धर्म पर उल्टे सीधे बयानबाजी कर लोगों की आस्था पर आधात करते हैं। लेकिन जनता इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में आज कांग्रेस को न सपा भाव दे रही है न ही बसपा, और जनता के दिलों से यह कोसों दूर है। इस दौरान जिला महामंत्री नीरज सिंह, उदय लोधी जिला मंत्री मनोज मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह समेत लोग मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।