ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुररिंद नदी में डूबकर किसान की मौत

रिंद नदी में डूबकर किसान की मौत

जाफरगंज, संवाददाता। घर से खेतों की ओर गए बुजुर्ग किसान का शव बुधवार सुबह...

रिंद नदी में डूबकर किसान की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरWed, 03 Apr 2024 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

जाफरगंज, संवाददाता।

घर से खेतों की ओर गए बुजुर्ग किसान का शव बुधवार सुबह नैरचा के पास रिंद नदी में उतराता मिला। परिजनों ने सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जाफरगंज थाना के समसपुर निवासी 72 वर्षीय छेदालाल निषाद मंगलवार शाम नदी किनारे अपने खेतों पर गए हुए थे। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास के गांव में खोजबीन की लेकिन जानकारी नहीं हो पाई। बुधवार सुबह नदी किनारे बुजुर्ग की लाठी मिली जिसके बाद परिजनों ने नदी में खोजबीन की। करीब एक किमी दूर बुजुर्ग का शव नदी में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने शव लाकर गांव में नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।