ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़आईजी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

आईजी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा— 2023 के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक...

आईजी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sun, 18 Feb 2024 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा— 2023 के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार कुमार ने रविवार को जनपद आजमगढ़ व मऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया ।
जनपद आजमगढ़ व मऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा— 2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल व निर्बाध रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आईजी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण व निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ड्यूटीरत कर्मियों से पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बता दें कि जिले में 68 केंद्रों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा चल रही है। परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सुबह की पाली में कुल 31 हजार 944 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।