ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCR नई दिल्लीसंपादित--बूथों पर व्यवस्था संभालने के लिए कर्मचारियों को निगम ने दिए निर्देश

संपादित--बूथों पर व्यवस्था संभालने के लिए कर्मचारियों को निगम ने दिए निर्देश

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। 25 मई को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम...

संपादित--बूथों पर व्यवस्था संभालने के लिए कर्मचारियों को निगम ने दिए निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 23 May 2024 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। 25 मई को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगम के 1500 से अधिक स्कूलों में बने 13 हजार पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए भी कहा गया है। मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर 30 हजार से अधिक कर्मचारियों को जिम्मेदारी संभालने के लिए तैनात किया गया है। लोगों को पोलिंग बूथों पर असुविधा न हो, इसके लिए कर्मचारियों को व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। इसमें दिव्यांग मतदाताओं को रैंप के जरिए बूथों पर ले जाने के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बूथों पर पानी की व्यवस्था होगी। मतदान केंद्रों में कुछ जगहों पर सेल्फी प्वाइंट भी लगाए गए हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।