फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थलू से बचाव ही नहीं वेट लॉस में भी फायदेमंद है लस्सी, रोजाना सेवन से मिलते हैं ये फायदे

लू से बचाव ही नहीं वेट लॉस में भी फायदेमंद है लस्सी, रोजाना सेवन से मिलते हैं ये फायदे

Health Benefits Of Lassi: लस्सी में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स और गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पेट की सेहत को ठीक करके संपूर्ण गट हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में लस्सी का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या-क्या फायदे।

लू से बचाव ही नहीं वेट लॉस में भी फायदेमंद है लस्सी, रोजाना सेवन से मिलते हैं ये फायदे
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तानMon, 27 May 2024 10:54 AM
ऐप पर पढ़ें

Health Benefits Of Lassi: बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ा दी हैं। लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। अनुमान जताया जा रहा है कि देश के कई राज्यों में पारा 50 डिग्री तक भी जा सकता है। ऐसे में भयंकर गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को कई जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है। जिसमें बॉडी को हाइड्रेटेड रखना भी शामिल है। आमतौर पर लोग गर्मियों में अपनी प्यास बुझाने के लिए कार्बोनेटेड ड्रिक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, शुगरी सोडा जैसी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन ये सभी चीजें पेट दर्द, डिमेंशिया, बेली फैट, लिवर में फैट, मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में इन समस्याओं से दूर रखते हुए सेहतमंद बने रहने के लिए लस्सी को हेल्दी विकल्प माना जाता है। लस्सी में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स और गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पेट की सेहत को ठीक करके संपूर्ण गट हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में लस्सी का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या-क्या फायदे।

गर्मियों में लस्सी पीने के फायदे-

लू से बचाव-

गर्मियों में लस्सी पीने से लू से बचाव होता है। ऐसे में गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले लस्सी पीने से लू नहीं लगती और शरीर भी स्वस्थ बना रहता है। इतना ही नहीं लस्सी पीने से लू से होने वाला सिरदर्द भी आसानी से दूर होता है।

एसिडिटी में राहत-

गर्मियों में अकसर तला-भुना या मसालेदार भोजन करने की वजह से लोगों को एसिडिटी की समस्या होने लगती है। एसिडिटी की समस्या होने पर लस्सी पीने से बहुत फायदा होता है। लस्सी की तासीर ठंडी होती है। जिसकी वजह से अपच की समस्या में भी राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल-

लस्सी पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। कई शोध में यह बात सामने आई है। लस्सी में मौजूद पोटैशियम और रिबोफ्लेविन जैसे तत्व ब्ल्ड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।

वेट लॉस-

लस्सी में प्रोबायोटिक्स और दूध दोनों मौजूद होते हैं, जो बाउल मूवमेंट्स में सुधार करके डाइजेशन को दुरूस्त रखने में मदद करते हैं। लस्सी में हेल्दी बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स मौजूद होने के कारण यह पेट फूलने और इंफ्लेमेशन की समस्या से बचाव करता है। ये दोनों ही चीजें वेट लॉस में बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

बेहतर पाचन-

लस्सी में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन को सुधारने में मदद कर सकते हैं। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाती हैं।