फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थगर्मियों में फालसा खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, डायबिटीज रोगी जरूर पढ़ें ये खबर

गर्मियों में फालसा खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, डायबिटीज रोगी जरूर पढ़ें ये खबर

Health Benefits Of Falsa Fruit: फालसा का नियमित सेवन बुखार ठीक करने से लेकर पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर करने तक में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं फालसा का नियमित सेवन करने के ऐसे ही कुछ गजब के फायदे।

गर्मियों में फालसा खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, डायबिटीज रोगी जरूर पढ़ें ये खबर
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तानThu, 23 May 2024 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

Health Benefits Of Falsa Fruit: गर्मियों में तरबूज और खरबूज जैसे फल खाने के तो तामाम फायदे जानते होंगे आप। लेकिन क्या आप जानते हैं इस मौसम में एक और ऐसा फल आता है, जो गुणों की खान माना जाता है। जी हां और इस फल का नाम है फालसा। फालसा में मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा करके लू और इंफेक्‍शन से बचाव करते हैं। इतना ही नहीं फालसा का नियमित सेवन बुखार ठीक करने से लेकर पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर करने तक में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं फालसा का नियमित सेवन करने के ऐसे ही कुछ गजब के फायदे।

फालसा खाने से मिलते हैं ये फायदे-

लू से बचाव-

फालसा का नियमित सेवन लू से बचाव करने में मदद करता है। यह मानव शरीर में नेचुरल कूलिंग एजेंट के रूप में काम करके शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है।

पित्त की समस्या करें दूर-

गर्मियों में कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्याओं को दूर करने के लिए फालसे के रस का सेवन करना चाहिए। यह शरीर के लिए टॉनिक का काम करता है। इसके नियमित सेवन से पित्त की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

ब्‍लड प्रेशर रखें कंट्रोल-

विटामिन सी और खनिज तत्वों से भरपूर फालसे का सेवन ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद पोटेशियम की अच्छी मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

डायबिटीज-

फालसा फल में लो ग्लिसमिक इंडेक्स होता है। जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद होती है।

हृदय रोग-

फालसा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय संबंधित रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। यह कोरोनरी हृदय रोग और मोटापे के जोखिम को भी काम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम की अच्छी मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।