ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीएक ही उद्देश्य हमें परिवार के रूप में जोड़े रखता है: आर्च बिशप

एक ही उद्देश्य हमें परिवार के रूप में जोड़े रखता है: आर्च बिशप

एक ही उद्देश्य हमें परिवार के रूप में जोड़े रखता है। ये बातें रविवार को आर्च बिशप विसेंट आइंद ने कही। वे नवाटांड़ पल्ली में 103 बच्चों के पवित्र...

एक ही उद्देश्य हमें परिवार के रूप में जोड़े रखता है: आर्च बिशप
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 26 May 2024 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता। एक ही उद्देश्य हमें परिवार के रूप में जोड़े रखता है। ये बातें रविवार को आर्च बिशप विसेंट आइंद ने कही। वे नवाटांड़ पल्ली में 103 बच्चों के पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार समारोह में मुख्य अनुष्ठक के रूप में बोल रहे थे। आर्च बिशप पहली बार पद ग्रहण करने के बाद पल्ली पहुंचे थे। कैथोलिक कलीसिया के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। नारो ग्राम से नवाटांड़ पल्ली तक आर्च बिशप को पालकी में बैठाकर ले जाया गया। इसके बाद पवित्र मिस्सा अनुष्ठान व दृढ़ीकरण संस्कार की विधि पूर्ण की गई।
आर्च बिशप ने कहा कि हमारे ईश्वर एक हैं। उनके प्रेम की घनिष्ठता इतनी मजबूत है कि उनमें कोई अलगाव नहीं है। हम सभी भी अनेक होते हुए भी एक ही परिवार हैं, क्योंकि हम सब एक ही उद्देश्य से जमा होते हैं। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को जानते हैं और उसे पूरा करते हैं।

संस्कार विधि के दौरान आर्च बिशप ने बच्चों को पवित्रता पूर्ण जीवन यापन करने की सलाह दी। धार्मिक अनुष्ठान के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मौके पर नवाटांड़ पल्ली पुरोहित फादर क्रिस्टोफर लकड़ा, सहायक पल्ली पुरोहित फादर सेबेस्टियन डिसूजा, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, आर्च बिशप के सचिव फादर असीम मिंज, फादर रेजीनाल्ड सहित हजारों की संख्या में विश्वासीगण मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।