ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीबेड़ो में दो ऑटो के बीच टक्कर में 12 यात्री घायल

बेड़ो में दो ऑटो के बीच टक्कर में 12 यात्री घायल

प्रखंड कार्यालय के क्वार्टर के पास मंगलवार की शाम लगभग छह बजे दो ऑटो के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में बेड़ो थाना क्षेत्र के...

बेड़ो में दो ऑटो के बीच टक्कर में 12 यात्री घायल
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 13 Feb 2024 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बेड़ो, प्रतिनिधि।
प्रखंड कार्यालय के क्वार्टर के पास मंगलवार की शाम लगभग छह बजे दो ऑटो के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में बेड़ो थाना क्षेत्र के पहाड़कंडरिया गांव निवासी हीरा उराइन, बुदकी उराइन, सलगी उराइन, हरी उरांव, विश्वनाथ गोप, बिरसी उराइन, पिस्कानगड़ी निवासी मां अंगनी उरांव और पुत्र शिवांश उरांव, मचिया उरांव, होलिका कुमारी, चुंदा उरांव और बेड़ो थाना क्षेत्र के कुदारखो गांव निवासी सह सीएचसी बेड़ो की नर्स बेरनादित तिर्की शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार सीएचसी में डॉ काजोल सिंह ने किया। वहीं गंभीर रूप से घायल पांच घायलों में क्रमशः बुदकी उराइन, सलगी उराइन, हरी उरांव, मचिया उरांव और हीरा उराइन को रिम्स रेफर कर दिया। वहीं घायल विश्वनाथ गोप ने बताया कि वे सभी एक ऑटो से जरिया गांव से पहाड़कंडरिया गांव जा रहे थे। इसी बीच लोहरदगा की ओर से आ रहे एक ऑटो ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बेड़ो पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ संग्राम मुर्मू और उप प्रमुख मोदस्सीर हक समेत अन्य सीएचसी पहुंचे और घायलों को हरसंभव मदद की। बीडीओ ने ठंड से कांप रहे घायलों को कंबल और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।