ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रामगढ़सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों को मिल रही है उड़ान

सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों को मिल रही है उड़ान

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहे...

सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों को मिल रही है उड़ान
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 22 Dec 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि।

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहे हैं। वे समय-समय पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर हज़ारीबाग से जुड़े रेल कार्यों पर उनका ध्यान आकृष्ट करवाते रहते हैं। उनका प्रयास क्षेत्रवासियों को रेल संबंधी हर बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है। रांची-कोडरमा रेलखंड का निर्माण कार्य खत्म हो गया है। सांसद लगातार इस परियोजना से जुड़े हुए हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इस रेलखंड के सांकी-सिधवार सेक्शन का सीआरएस स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब इस रूट पर किसी भी ट्रेन का संचालन हो सकेगा। रांची-कोडरमा रेलखंड शुरू होने से हजारीबाग व रामगढ़ समेत आसपास के ज़िलों के लाखों लोग लाभान्वित होंगे। रेल मंत्री से मुलाकात कर इस परियोजना पर विस्तृत चर्चा की व उन्हें इसके उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2019 में हज़ारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर कोच अनुरक्षण डिपो को स्वीकृति दिलवाई थी। इसके फर्स्ट फेज के लिए टेंडर निकल गए हैं। अगले 18 महीने में यह काम पूरा होगा। इसके निर्माण से हज़ारीबाग से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन आसान होगा। रांची-कोडरमा रेलखंड के निर्माण से बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार का सृजन होगा। अब रांची से बरकाकाना का सफर 1 घंटे में पूरा होगा और पटना जाने में 60 किमी की दूरी भी कम होगी। हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत आसपास के ज़िलों के यात्रियों को सुविधा व राहत मिलने वाली है। हज़ारीबाग लोकसभा में हम रेल सेवाओं को निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को धन्यवाद दिया।

सिधवार-सांकी(26.6 किमी) रेल लाइन में देर रात इलेक्ट्रिक इंजन का सफलता पूर्वक स्पीड ट्रायल किया गया। विदित हो कि मंगलवार को नवनिर्मित रेल लाइन का कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी इस्टर्न जोन कोलकाता ने गहनता से जांच कर संरक्षा व सुरक्षा मानकों के कसौटी पर परखा गया है। बरकाकाना जंक्शन से रात 23.25 बजे इलेक्ट्रिक इंजन नंबर डब्ल्यूएपी-7 (37465) सांकी स्टेशन के लिए रवाना हुआ और रात 01.55 बजे वापस बरकाकाना लौटा। इस दौरान अधिकतम रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा रही। मौके पर डिप्टी सीइइ आरएन प्रसाद, डिप्टी सीई (आरइ) जितेश कुमार सिंह, डीइइ टीआरडी बरकाकाना सुशांत पराशर, एइइ कंस्ट्रक्शन डीएन तिवारी, एसएसइ इलेक्ट्रिक धनबाद सुग्रीव कुमार, एसएसइ इलेक्ट्रिक बरकाकाना केके सिंह, एसएसई टीआरडी विनय कुमार, टीआई विवेक कुमार, सीएलआई बी चौधरी, एसएसई (आरइ) दानापुर मुकेश कुमार, चालक महेंद्र कुमार बरकाकाना, सहायक चालक रमन कुमार आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।