ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटानगर रेलवे स्टेशन से भागे दो कोरोना पॉजिटिव

टाटानगर रेलवे स्टेशन से भागे दो कोरोना पॉजिटिव

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को चकमा देकर मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गए। इनमें साकची की महिला और सोनारी का पुरुष शामिल है। इससे स्टेशन पर...

टाटानगर रेलवे स्टेशन से भागे दो कोरोना पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 02 Nov 2021 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को चकमा देकर मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गए। इनमें साकची की महिला और सोनारी का पुरुष शामिल है। इससे स्टेशन पर जांच ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों और शिक्षकों की टीम के साथ आरपीएफ के जवानों में अफरातफरी मच गई। वहीं, जांच के दौरान दर्ज नाम पता के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना के अनुसार दोनों मरीज आसनसोल टाटा एक्सप्रेस से उतरे थे। स्टेशन पर चक्रधरपुर मंडल का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है जो आसनसोल से टाटानगर आया था।