ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरवंदे भारत ट्रेन का 10 जून से बदलेगा समय

वंदे भारत ट्रेन का 10 जून से बदलेगा समय

टाटानगर स्टेशन होकर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन समय रेलवे हावड़ा से बदल रहा है। इससे हावड़ा से वंदे भारत ट्रेन 50 मिनट पहले रांची...

वंदे भारत ट्रेन का 10 जून से बदलेगा समय
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 25 May 2024 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर स्टेशन होकर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन समय रेलवे हावड़ा से बदल रहा है। इससे हावड़ा से वंदे भारत ट्रेन 50 मिनट पहले रांची पहुंचेगी। समय में बदलाव को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से पत्र जारी हुआ है। 10 जून से वंदे भारत ट्रेन परिचालन में नई समय सारणी लागू होगी। मालूम हो कि अभी हावड़ा से रवाना होकर वंदे भारत ट्रेन रात में रोज 10.50 बजे रांची पहुंचती है, लेकिन 10 जून से रात में 10 बजे रांची पहुंचेगी, क्योंकि अब हावड़ा से वंदे भारत ट्रेन दोपहर 3.45 के बजाय दोपहर 2.35 बजे हावड़ा से रवाना होगी। इससे ट्रेन टाटानगर में 5.45 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले शाम 7.05 बजे आती थी। बताया जाता है कि रांची एवं हावड़ा के यात्रियों की सुविधा में रेलवे ने वंदे भारत का समय बदला है, लेकिन रांची से खुलने वाली वंदे भारत ट्रेन पूर्व निर्धारित समय से खुलकर टाटानगर आएगी। टाटानगर स्टेशन होकर रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 24 सितंबर 2023 को शुरू हुआ था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।