ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरराजधानी व जम्मू की ट्रेन का बदलेगा मार्ग, परेशान होंगे यात्री

राजधानी व जम्मू की ट्रेन का बदलेगा मार्ग, परेशान होंगे यात्री

जमशेदपुर। खड़गपुर ओडिशा रेलमार्ग में ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी...

राजधानी व जम्मू की ट्रेन का बदलेगा मार्ग, परेशान होंगे यात्री
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 Feb 2023 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। खड़गपुर ओडिशा रेलमार्ग में ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 27 फरवरी से 4 मार्च तक बदले मार्ग पर चलेगी। रेलवे जोन से राजधानी एक्सप्रेस को झारसुगुडा व राउरकेला के रास्ते टाटानगर लाकर दिल्ली मार्ग में चलाने का आदेश है। दूसरी ओर, टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक मार्च तक बदले मार्ग पर चलेगी। धनबाद मंडल में सलाईबानवा व ओबरा स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण यह आदेश हुआ। इससे जम्मूतवी एक्सप्रेस गढ़वा से चोपन-चुनार के बदले डिहरीऑनसोन व दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होकर चलेगी। दोनों ट्रेनों का मार्ग बदलने से यूपी व दिल्ली मार्ग के सैकड़ों यात्री परेशान होंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।