ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसाउथ बिहार एक्सप्रेस 3 घंटे लेट, यात्रियों में आक्रोश

साउथ बिहार एक्सप्रेस 3 घंटे लेट, यात्रियों में आक्रोश

रेलवे बोर्ड से कई बार यात्री ट्रेनों को समय से चलने का आदेश हुआ है, लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में माल ढुलाई के चक्कर में यात्री ट्रेन लगातार लेट...

साउथ बिहार एक्सप्रेस 3 घंटे लेट, यात्रियों में आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 27 May 2024 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे बोर्ड से कई बार यात्री ट्रेनों को समय से चलने का आदेश हुआ है, लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में माल ढुलाई के चक्कर में यात्री ट्रेन लगातार लेट चल रही हैं। इससे इससे रविवार शाम टाटानगर स्टेशन पर हंगामे का माहौल था, क्योंकि 6.15 बजे की दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 9.30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने कई बार आगमन का सही समय जानने के लिए पूछताछ केंद्र और स्टेशन मास्टर कक्ष का चक्कर लगाया, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से लोगों ने आक्रोश जताया।
मालूम हो कि ओडिशा, बिहार, यूपी और मुंबई-पुणे मार्ग की रोज आधा दर्जन ट्रेनें लेट से चलती हैं। इससे हावड़ा, पुरी, पुणे, मुंबई एवं अन्य स्टेशनों से ट्रेनों को समय बदलकर रवाना किया जाता है। रविवार को भी हावड़ा और पुणे से आजाद हिंद और पुरी से ऋषिकेश की उत्कल एक्सप्रेस बदले समय पर खुली। स्थिति यह है कि रात 1 बजे की ट्रेन दूसरे दिन दोपहर में टाटानगर पहुंचती है, जिसे यात्रियों को दूसरे मार्ग में जाने में दिक्कत होने के साथ कई लोगों की अन्य ट्रेनें भी छूट जाती हैं। रेलवे यात्रियों की परेशानी पर ध्यान न देकर ट्रेनों को कई महीने से लगातार लेट चला रहा है। बताया जाता है कि सुबह में मुंबई से हावड़ा-गीतांजलि एक्सप्रेस, कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस और अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस कभी समय से टाटानगर नहीं आती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।