ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटानगर स्टेशन का सेकेंड इंट्री गेट शुरू

टाटानगर स्टेशन का सेकेंड इंट्री गेट शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट का उद्घाटन शनिवार को सांसद विद्युतवरण महतो...

टाटानगर स्टेशन का सेकेंड इंट्री गेट शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 26 Feb 2022 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट का उद्घाटन शनिवार को सांसद विद्युतवरण महतो ने किया। इस मौके पर विधायक सरयू राय और विधायक मंगल कालिंदी, सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंटडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू और सीनियर डीसीएम मनीष पाठक भी मौजूद थे।

सेकेंड इंट्री गेट के उद्घाटन के बाद रेलयात्रियों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही बर्मामाइंस छोर पर दो टिकट काउंटर की भी सुविधा रेल यात्रियों को दे दी गयी है। सेकेंड इंट्री गेट का लाभ शहर की आधी आबादी को अब मिलने लगेगी।

इस मौके पर सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि सेंकेंड इंट्री गेट और फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन होते ही टाटानगर स्टेशन पर ट्रैफिक की समस्याएं कम हो जाएंगी। इस मांग को रेल महाप्रबंधक स्तर तक पहले उठाने का काम किया गया था। इसके बाद ही यह संभव हो सका है। सांसद ने बागबेड़ा वायरलेस मैदान में वाकिंग ट्रैक बनाने, शिशु विद्या मंदिर को रेलवे की ओर से एनओसी देने, जुगसलाई से पार्वती घाट तक सबवे बनाने, बड़ौदा घाट के पास पुलिया निर्माण के लिए एनओसी देने की मांग की।

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू ने कहा कि सेकेंड इंट्री गेट का उद्घाटन होने के साथ ही रेल यात्रियों की सुविधा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसका लाभ बर्मामाइंस की तरफ से आने वाले यात्रियों को मिलेगा। समय की भी बचत होगी। आने वाले दिनों में यहां पर कैटरिंग और वेटिंग रूम की भी सुविधा रेल यात्रियों को दी जाएगी। पार्किंग सुविधा यात्रियों को दी जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।