ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा दानापुर ट्रेन को बक्सर तक चलाएं : सांसद

टाटा दानापुर ट्रेन को बक्सर तक चलाएं : सांसद

जमशेदपुर। राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने टाटानगर दानापुर सुपर एक्सप्रेस को बक्सर स्टेशन तक...

टाटा दानापुर ट्रेन को बक्सर तक चलाएं : सांसद
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 10 Jul 2022 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने टाटानगर दानापुर सुपर एक्सप्रेस को बक्सर स्टेशन तक चलाने की मांग दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में उठाई है। उन्होंने टाटानगर से बोकारो व राउरकेला के लिए लोकल ट्रेन चलाने पर भी जोर दिया, ताकि लोकल यात्रियों को आवागमन में सहूलियत हो। राज्यसभा सदस्य के जमशेदपुर प्रतिनिधि शशांक शेखर स्वाई ने बताया कि टाटानगर से भागलपुर दरभंगा होकर जयनगर साप्ताहिक ट्रेन चलाने, टाटानगर होकर शालीमार धार की बालाजी जयपुर साप्ताहिक ट्रेन, टाटानगर होकर शालीमार योगा नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक ट्रेन, टाटानगर से धनबाद जसीडीह होकर भागलपुर के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की है। टाटानगर से यशवंतपुर के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की मांग पहले से उठ रही है। राज्यसभा सांसद ने झारखंड के रांची समेत विभिन्न स्टेशनों से भी बिहार एवं दक्षिण भारत मार्ग में नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे जोन मुख्यालय में दिया है। जबकि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी बिहार मार्ग की ट्रेनों को लेकर कई बार रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं रेल मंत्री से मिल चुके हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।