ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरयात्रियों को एक ही काउंटर पर मिलेंगे आरक्षित व जनरल टिकट

यात्रियों को एक ही काउंटर पर मिलेंगे आरक्षित व जनरल टिकट

जमशेदपुर।यात्रियों को पहली बार टाटानगर स्टेशन पर एक ही काउंटर से आरक्षित व जनरल टिकट मिल...

यात्रियों को एक ही काउंटर पर मिलेंगे आरक्षित व जनरल टिकट
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 02 Sep 2022 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर।यात्रियों को पहली बार टाटानगर स्टेशन पर एक ही काउंटर से आरक्षित व जनरल टिकट मिल सकेंगे। दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन में यह योजना बनी है। नई व्यवस्था जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अब तक दोनों तरह के टिकट के लिए अलग-अलग काउंटर थे। जानकारी के अनुसार स्टेशन के मेन गेट के टिकट केंद्र में तीन और बर्मामाइंस गेट के टिकट केंद्र में दो ऐसे काउंटर होंगे, जहां से यात्रियों को आरक्षित एवं जनरल टिकट मिलेंगे। इसके साथ रेलवे टिकट केंद्र की स्थिति में बदलाव कर रहा है।

चक्रधरपुर में भी होगा बदलाव

दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन योजना के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के स्टेशन समेत राजखरसावां और झारसुगुड़ा स्टेशन के भी टिकट काउंटर की व्यवस्था में बदलाव होगा। इससे राजखरसावां स्टेशन पर यात्रियों को एक ही काउंटर से दो तरह के टिकट मिलेंगे, जबकि चक्रधरपुर व झाड़सुगुड़ा स्टेशन पर शिफ्ट के अनुसार जनरल और आरक्षित टिकट काउंटर में देने की व्यवस्था होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।