ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरयात्री सुरक्षा को लेकर जवान चला रहे जागरूकता अभियान

यात्री सुरक्षा को लेकर जवान चला रहे जागरूकता अभियान

जमशेदपुर। ट्रेन एवं यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ जवान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में...

यात्री सुरक्षा को लेकर जवान चला रहे जागरूकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 30 Aug 2022 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। ट्रेन एवं यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ जवान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। यह अभियान 9 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान जवान स्कूली बच्चों के साथ राहगीरों को ट्रेन पर पत्थर फेंकने से होने वाले नुकसानों से अवगत करा रहे हैं। आदित्यपुर के आरपीएफ जवान ग्रामीण क्षेत्रों में यह जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जवान वाहन सवार व पैदल राहगीर से रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद रहने पर उसे पार नहीं करने की आग्रह कर रहे हैं। साथ ही उन्हें जुर्माना के प्रावधान से भी अवगत करा रहे हैं। दक्षिण पूर्व जोन से विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।