ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर टाटानगर रेलवे स्टेशन में जांच में आई तेजी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर टाटानगर रेलवे स्टेशन में जांच में आई तेजी

जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन में...

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर टाटानगर रेलवे स्टेशन में जांच में आई तेजी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 Dec 2021 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन में उतरने वाले यात्रियों की जांच में तेजी आई है। शुक्रवार से अलसुबह से ही दूसरे प्रदेशों से आने वाली ट्रेनों की यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना जांच कर रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को छह संक्रमित मिले थे। एक कोरोना पॉजिटिव यात्री के रेलवे स्टेशन से भागने के बाद जांच में लगी टीम सतर्क हो गई है।