ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदर्जन भर ट्रेनें अप डाउन में लेट

दर्जन भर ट्रेनें अप डाउन में लेट

जमशेदपुर। हावड़ा मुंबई और दिल्ली ओडिशा मार्ग में ट्रेनों का परिचालन सुधर नहीं रहा...

दर्जन भर ट्रेनें अप डाउन में लेट
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 21 Jun 2023 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। हावड़ा मुंबई और दिल्ली ओडिशा मार्ग में ट्रेनों का परिचालन सुधर नहीं रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण रोज सैकड़ों यात्री टाटानगर स्टेशन पर परेशान होते हैं। बुधवार को भी आनंद विहार पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, जम्मू टाटा एक्सप्रेस, आनंद विहार भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस, पुणे हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस, कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस और पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 2 से 5 घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन पहुंची। इसके अलावा बिहार यूपी और बंगाल मार्ग की लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी लेट से हो रहा है। लेट चलने के कारण हावड़ा मुंबई और पुणे समेत अन्य स्टेशनों से ट्रेनों को बदले समय पर भी चलाया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।