ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे पार्सल से चौधरी हटे, अम्बष्ट बने सुपरवाइजर

रेलवे पार्सल से चौधरी हटे, अम्बष्ट बने सुपरवाइजर

जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल प्रशासन ने टाटानगर स्टेशन पार्सल से अमित कुमार चौधरी को हटाकर...

रेलवे पार्सल से चौधरी हटे, अम्बष्ट बने सुपरवाइजर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 20 May 2021 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल प्रशासन ने टाटानगर स्टेशन पार्सल से अमित कुमार चौधरी को हटाकर महलीमुरुप भेज दिया। वहीं, बुकिंग सुपरवाइजर नवीन अम्बष्ट को पार्सल का नया प्रभार सौंपा है। डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन के दौरान पूर्व पार्सल सुपरवाइजर को फटकारा था क्योंकि यात्री क्लॉक रूम बंद था। इसके बावजूद क्लॉक रूम बंद रहने की शिकायत चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय तक पहुंची थी। दूसरी ओर एक ग्राहक ने पार्सल सामान की डिलीवरी में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इधर मंडल मुख्यालय के आदेश पर नवीन अम्बष्ट ने पार्सल और देवाशीष ने देरशाम बुकिंग सुपरवाइजर का प्रभार संभाल लिया।